×

वीडियो: सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इरफान पठान ने फेंकी करिश्माई गेंद

इरफान पठान ने अपनी टीम बड़ौदा की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ महज 13 रन देकर 5 विकेट लिए।

[caption id="attachment_375571" align="aligncenter" width="628"]इरफान पठान © Getty Images इरफान पठान © Getty Images[/caption] भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान टीम इंडिया में वापसी के लिए भरकस कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी का दावा प्रस्तुत कर दिया है। पठान ने अपनी टीम बड़ौदा की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ महज 13 रन देकर 5 विकेट लिए और दिखा दिया कि 31 साल के होने के बावजूद क्रिकेट उनमें अभी जिंदा है। पठान की करिश्माई गेंदबाजी की ही मदद से बड़ौदा ने असम को महज 116/9 पर रोक दिया और मैच 49 रनों रनों से मैच जीत लिया। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले चमके हरभजन सिंह

Not a bad bad delivery #teambaroda Posted by Irfan Pathan on Monday, January 4, 2016
पठान ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक बल्लेबाज को बेहतरीन गेंद में बोल्ड करते दिख रहे हैं। इरफान पठान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से एक बार फिर से टी20 विश्व कप 2016 के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है। टी20 विश्व कप 2016 भारत में 8 मार्च से शशुरू हो रहा है। अपने शुरुआती सालों में अपनी गेंद से कहर बरपाने वाले इरफान खराब फॉर्म के कारण पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पठान ने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम मैच साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबों में टी20 विश्व कप में खेला था। भारतीय टीम को विश्व कप के लिहाज से ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकता हो। ऐसे में पठान एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: ईश्वर पांडे और पीयूष चावला ने एक ही दिन में हैट-ट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले चमके हरभजन सिंह

TRENDING NOW

Trending This Week