This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

कॉलिंस मुनरो © Getty Images[/caption]
रविवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। वह अपनी टीम न्यूजीलैंड की ओर से सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा वनडे क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल 17 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं। मुनरो इस दौरान विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र दो गेंदों से चूक गए। टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने साल 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की छः गेंदों में छः छक्के लगाते हुए 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे।
मुनरो ने 14 गेंदों में 50 रन बनाने के दौरान एक चौका व सात छक्के लगाए और मात्र चार रन दौड़कर लिए। मुनरो के अलावा सलामी बल्लेबाज गप्टिल ने भी अच्छे हाथ दिखाए और 25 गेंदों पर 63 रन ठोंके। गप्टिल ने अपनी पारी के दौरान छः चौके व पांच छक्के लगाए। इन दोनों की आतिशी पारियों की मदद से न्यूजीलैंड टीम ने निर्धारित लक्ष्य मात्र 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।
इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एंजलो मैथ्यूज के नाबाद 81 रनों की बदौलत 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। मुनरो के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। ब्रैंडन मैक्कुलम के संन्यास लेने के कुछ समय पहले आकर मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सनसनी मचा दी है और जता दिया है कि मैक्कुलम की कमी वह नहीं खलने देंगे।