×

VIDEO: वानखेड़े में विराट-रोहित की टीमों के बीच मुकाबला, कौन किसपर पड़ेगा भारी ?

लगातार छह हार के बाद पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर बैंगलुरू लय पकड़ती नजर आ रही है।

[videourl mediaid="c5fUHAZ3" url="https://mum-videostream.s3.ap-south-1.amazonaws.com/cricketcountry/2019/04APRIL/14/fefc8fc39ff6272f746230645dd2cacc.mp4"]   विराट कोहली की टीम ने आईपीएल 2019 में लगातार छह हार के बाद शनिवार को हुए मुकाबले में पंजाब को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। अब विराट एंड कंपनी का मुकाबला सोमवार को मुंबई से होना है। बैंगलुरू की टीम चाहेगी कि वो जीत की लय पकड़े और अंकतालिका में अपनी खराब स्थिति को सुधारने का प्रयास करे। हालांकि यहां से प्‍लेऑफ में जगह बनाना बैंगलुरू के लिए इतना आसान भी नहीं है। बैंगलुरू को अगर अब भी प्‍लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्‍हें लगभग सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। गेंदबाजी में आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत युजवेंद्र चहल है, जिसने 11 विकेट लिये हैं। चहल वानखड़े स्टेडियम की धीमी पिच पर अहम गेंदबाज साबित होंगे। उन्हें हालांकि मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, मोईन और उमेश यादव से सहयोग की उम्मीद होगी। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मुकाबले पर भी फैन्‍स की नजर होगी। दोनों टीम इंडिया में साथ खेलते हैं। अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कौन किसपर भारी पड़ता है ये तो मैच का नतीजा ही बताएगा।

TRENDING NOW

Trending This Week