×

देखें वीडियो में अफरीदी ने कैसे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को बौना साबित किया

अफरीदी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया।

[caption id="attachment_381751" align="aligncenter" width="628"]शाहिद अफरीदी © AFP (File photo) शाहिद अफरीदी © AFP (File photo)[/caption] शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। वह कई अहम मौकों पर चमक कर पाकिस्तान को जीत दिलवाते रहे हैं और उनका यही जादू हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में देखने को मिला जहां उन्होंने बैट व गेंद दोनों से कमाल दिखाया। अफरीदी ने मैच के अंतिम क्षणों में 8 गेंदों में दो चौके और दो गगनचुंबी छक्कों की बदौलत आनन-फानन में 23 रन बनाए और पाकिस्तान टीम को 20 ओवरों में एक अच्छा स्कोर बनाने में महती भूमिका निभाई। अफरीदी के अलावा पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। फुल स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच उनके अलावा उमर अकमल ने 24 व शोएब मलिक ने 20 रन बनाए। पाकिस्तान ने इन सभी के योगदान की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए और आजकल फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड टीम को 172 रन बनाने का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए लक्ष्य पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल दूसरे ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कॉलिन मुनरो अपनी चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और 27 गेंदों में 60 रन उड़ाए। इस परिस्थिति में ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच जल्दी जीत जाएगा। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें लेकिन अफरीदी ने आते ही न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अफरीदी ने अपने एक ही ओवर में ग्रांट इलियट और ल्यूक रॉची को आउट करके न्यूजीलैंड को पिछले कदमों पर धकेल दिया और यहां से न्यूजीलैंड अंत तक उबर नहीं पाई और मैच 16 रनों से हार गई। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन केन विलियम्सन(70) ने बनाए। वह नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। शाहिद अफरीदी ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अफरीदी के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

TRENDING NOW

Trending This Week