×

ग्लेन मैक्सवेल को अजीबोगरीब तरीके के आउट होते देख जब भौंचक्के रह गए एडम गिलक्रिस्ट

ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के कुछ सेकंड बाद तक स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया लेकिन कुछ ही देर में लोग उनका मजाक उड़ाने लगे

[caption id="attachment_368577" align="aligncenter" width="628"]ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images[/caption] ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल आज की आधुनिक क्रिकेट के धुआंधार बल्लेबाज हैं। वह गेंद को बेहद सफाई से सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं और साथ ही उनके तरकश में कई तरह के शॉट हैं जिन्हें इस्तेमाल करते हुए वह विपक्षी टीम को कई बार भौंचक्का छोड़ देते हैं। यहां तक की वह विश्व के चोटी के गेंदबाजों पर भी रिवर्स स्वीप और स्वीप जैसे शॉट आजमाने में हिचकिचाते नहीं है। लेकिन बिग बैश लीग दिसंबर 2014 में उनके साथ जो हुआ वह शायद ही कभी भूल पाएंगे। मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने ऐसा कुछ किया जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया था। अगर आप सोच रहे हों कि मैक्सवेल ने इस मैच में छक्के मारकर कुछ अलग किया होगा तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। ये भी पढ़ें: क्रिकेट खिलाड़ी और उनके सेक्स स्कैंडल बल्कि वह एक सीधी गेंद को खेलने के लिए आगे तो बढ़ें, लेकिन गेंद की गति से मात खाते हुए बल्ला भी नहीं भांज पाए और खामियाजन बोल्ड हो गए और अपना बेशकीमती विकेट बेवकूफाना तरीके से गंवा बैठे। आउट होने के बाद खुद मैक्सवेल भी इस बात पर कुछ देर पर विश्वास नहीं कर पाए और भौंचक्के खड़े रह गए। उनके आउट होने के कुछ सेकंड बाद तक स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया लेकिन कुछ ही देर में लोग उनके इस तरह से आउट होने को लेकर हंसी-ठिठोली करने लगे। यहां तक की कमेंटरी बॉक्स में कमेंटरी कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट उन्हें इस तरह आउट होते देखकर बैठे-बैठे सदमे के कारण उछल पड़े। गिलक्रिस्ट ने मैच के बाद कहा, "मैं यह आउट देखकर तेजी से चौंका था, इस तरह का आउट मैंने इससे पहले इस खेल में कभी नहीं देखा।" वहीं गिलक्रिस्ट के साथ कमेंटरी कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने कहा,"जिस प्रकार से मैक्सवेल इस गेंद में आउट हुए वह बहुत अजीब था।"

TRENDING NOW

Trending This Week