तो इन निकनेम से पुकारते हैं भारतीय क्रिकेटर्स एक दूसरे को

ये साथी खिलाड़ी आपस में एक दूसरे के अजीबोगरीब निकनेम भी रखते है जो कि बेहद प्यारभरा होता है। जिससे इनके बीच का प्यार पता चलता है।

By Vivek Kumar Last Updated on - February 19, 2016 12:36 PM IST
सचिन तेंदुलकर व युवराज © Getty Images
सचिन तेंदुलकर व युवराज © Getty Images

क्रिकेट हमेशा लोगों का पसंदीदा खेल रहा हैं यही कारण है कि इसे गेम ऑफ फन भी कहा जाता है। भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। भारत में क्रिकेट व क्रिकेटर्स को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लोग इन क्रिकेटरों के बारे में सब कुछ जानते हैं लेकिन इनके निकनेम से बेहद कम ही लोग वाकिफ होते हैं। ये निकनेम इन्हें अक्सर इनके साथी खिलाड़ियों द्वारा दिए जाते हैं। ये साथी खिलाड़ी एक दूसरे को प्यारे निकनेम (उपनाम) से पुकारते हैं जो सुनने में बड़े दिलचस्प होते हैं। ये साथी खिलाड़ी आपस में एक दूसरे के अजीबोगरीब निकनेम भी रखते है जो कि बेहद प्यारभरे होते हैं। जिससे इनके बीच का प्यार पता चलता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों में मैत्रीपूर्ण माहौल भी बना रहता है।आइए जानते हैं भारतीय खिलाड़ियों के थोड़े अजीबोगरीब प्यारभरे निकनेम (उपनामों) को।

सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर को सभी लोग ‘लिटिल मास्टर’, ‘मास्टर ब्लास्टर’,नाम से जानते है लेकिन साथी खिलाड़ी इन्हें मैदान पर तेंद्ल्या व पाजी( बड़ा भाई) के नाम से पुकारते हैं। मैदान में इनके नाम को बेहद सम्मान से पुकारा जाता हैं।

Powered By 

अनिल कुंबले:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को साथी खिलाड़ी ‘जंबो’ के नाम से पुकारते हैं क्योंकि गेंदबाजी करते समय इनकी गेंद मैदान(पिच) पर ज्यादा उछाल लेती थी। इस कारण से इनका नाम जंबो पड़ा।

राहुल द्रविड़ : दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम के खिलाड़ी प्यार से ‘जेमी’ कहते थे। इनके पिता शरद किसान कम्पनी में कार्यरत थे जो कि फलों का जैम व सिरप बनाती है। आपको बता दें कि राहुल द्रविण किसान कम्पनी के ब्रांड अम्बेसडर भी थे। इसलिए इनको लोग प्यार से जेमी भी कहते थे। इनके बेहतरीन खेल के कारण इन्हें ‘दी वाल’ (The wall ) के नाम से भी जाना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इनके साथ खिलाड़ी ‘माही’ के नाम से पुकारते हैं। लोग इन्हें ‘कैप्टन कुल’ के नाम से भी पुकारते हैं।
हरभजन सिंह: भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को साथी खिलाड़ी प्यार से ‘भज्जी’ के नाम से जानते हैं। अपने शानदार स्पिन के बदौलत मैच का रुख मोड़ देने वाले हरभजन को लोग ‘टर्बनेटर’ नाम से भी पुकारते हैं।

अजित अगारकर : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगारकर को ‘बॉम्बे डक’ के नाम से लोग जानते हैं। एक बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ ही साथ ये एक बढ़िया बल्लेबाज भी हैं। आपको बता दें कि इनका ये नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने के लिए पड़ा था।
सौरभ गांगुली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को लोग प्यार से ‘दादा’ के नाम से पुकारते हैं। इन्हें ‘द प्रिंस ऑफ कोलकाता’ के नाम से भी लोग पुकारते हैं।
विराट कोहली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को लोग प्यार से ‘चीकू’ के नाम से पुकारते हैं। इनका ये नाम दिल्ली के कोच (प्रशिक्षक ) अजित चौधरी ने दिया था। इनके बालों के स्टाइल के कारण ही इनका ये नाम पड़ा।

युवराज सिंह : भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को लोग ‘सिक्सर किंग’ के नाम से भी जानते हैं। साथी खिलाड़ी इन्हें प्यार से ‘युवी’ के नाम से भी पुकारते हैं। युवराज का ये प्यारा नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रखा था।
जवागल श्रीनाथ : पूर्व भारतीय गेंदबाज को ‘मैसूर एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता हैं।

वीरेंद्र सहवाग: पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज को लोग ‘नजफ़गढ़ का नवाब’ के नाम से व साथी खिलाड़ी इन्हें ‘वीरू’ के नाम से पुकारते हैं।
कपिलदेव : ‘द हरयाणा हरिकेन’ के नाम से इन्हें जाता हैं।
गौतम गंभीर: इन्हें साथी खिलाड़ी ‘गौती’ के नाम से पुकारते हैं।
भुवनेश्वर कुमार : इन्हे साथी ख़िलाड़ी प्यार से ‘भुवी’ के नाम से जानते हैं।
सुरेश रैना : भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को साथी खिलाड़ी ‘सोनू’ के नाम से भी पुकारते हैं।