भारत की पहली पारी 334 रनों पर समाप्त, अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक

निचले क्रम में आर. अश्विन ने भी अच्छे हाथ दिखाए और अर्धशतक लगाया

By Indo-Asian News Service Last Updated on - December 4, 2015 1:49 PM IST
अजिंक्य रहाणे ने आर. अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े और एक समय जूझती नजर आ रही भारतीय पारी को संभाला © Getty Images
अजिंक्य रहाणे ने आर. अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े और एक समय जूझती नजर आ रही भारतीय पारी को संभाला © Getty Images

नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे के करियर के पांचवें शतक और रविचंद्रन अश्विन के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 334 रन बनाए। भारत ने 117.5 ओवरों का सामना किया और 2.85 के औसत से रन बटोरे। भारतीय पारी चायकाल के ठीक बाद समाप्त हुई। भोजनकाल तक भारत ने आठ विकेट पर 326 रन बनाए थे। भोजनकाल के बाद काइल एबॉट ने लगातार दो गेंदों पर अश्विन (56) और इशांत शर्मा (0) को चलता किया। उमेश यादव 10 रनों पर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से काइल एबॉट ने पांच सफलताएं हासिल की। डेन पीट को चार सफलताएं मिली। एक विकेट इमरान ताहिर ने लिया। भोजनकाल तक अश्विन 53 और यादव पांच रनों पर नाबाद लौटे थे। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट

अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाले अश्विन ने 140 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। वह उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़ने में सफल रहे। भारत के 300 रन 105.5 ओवरों में पूरे हुए। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में 29 ओवरों का सामना कर 95 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दूसरे सत्र में उसने 4.5 ओवरों का सामना कर आठ रनों पर दो विकेट गंवाए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 231 रन बनाए थे। लाइव क्रिकेट अपडेट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट   

Powered By 

पहले दिन स्टम्प्स तक रहाणे 89 और अश्विन 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन दोनो ने 98 रनों की साझेदारी निभाई। यह इस सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी साझेदारी के दौरान रहाणे ने देश में अपना पहला और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। रहाणे ने अब तक भारत में सात पारियां खेली हैं। बीती छह पारियों में उनका सर्वोच्च योग 15 रन था। रहाणे ने 180 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका विकेट 296 के कुल योग पर गिरा। रहाणे ने 215 गेंदों पर 127 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 11 चौके व 4 छक्के लगाए। आपको बता दें कि भारत के द्वारा बनाया गया यह स्कोर अब तक इस सीरीज में दोनों टीमों के द्वारा बनाया गया सर्वोत्तम स्कोर है। साथ ही रहाणे अब तक इस सीरीज में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।