WPL 2023 से पहले मिताली राज ने खिलाड़ियों के साथ किया जमकर डांस, देखें वीडियो

WPL 2023 में कुल पांच टीम में हिस्सा लेंगी जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स शामिल हैं।

By Cricket Country Staff Last Published on - March 2, 2023 3:39 PM IST

वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का 4 मार्च से आगाज होने जा रहा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हैं और पहले सीजन में अपनी छाप छोड़ने लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। भारत में पहली बार WPL का आयोजन होने जा रहा है जिसकी खुशी गुजरात जायंट्स टीम की खिलाड़ी और मेंटॉर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

गुजरात जायंट्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गुजरात जायंट्स की मेंटॉर मिताली राज टीम की खिलाड़ियों के साथ मशहूर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गुजरात ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब आपको पता चलता है कि WPL का महीना आ चुका है।’ वीडियो में मिताली और उनके पीछे दो खिलाड़ी डांस स्टेप फॉलो करती दिख रही हैं।

Powered By 

गौरतलब है कि WPL 2023 में कुल पांच टीम में हिस्सा लेंगी जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स शामिल हैं। WPL का पहला सीजन मुंबई के दो वेन्यू- डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात जायंट्स का स्‍क्वाड: एश्‍ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, स्‍नेह राणा, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।