क्रिकेटे के बाद अब धोनी ने फिल्मी दुनिया में भी मारी धमाकेदार एंट्री, देखें VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी।

By Cricket Country Staff Last Updated on - January 27, 2023 5:57 PM IST

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बादशाहत साबित करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म जगत में छाने की तैयारी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी।

फिल्म का नाम लेट्स गेट मैरिड (Lets Get Married) रखा गया है। ये एक कम बजट की तमिल फिल्म होगी जिसमें हरीश कल्याण, इवाना और नादिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक रमेश थमिलमणि हैं।

Powered By 

धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हम धोनी एंटरटेनमेंट का पहला प्रोडक्शन शेयर करते हुए बहुत उत्साहित हैं।” ऐसा बताया जा रहा है कि इस फैमिली ड्रॉमा फिल्म का कॉन्सेप्ट धोनी की वाइफ साक्षी ने लिखा है। साक्षी और धोनी दोनों ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

 

धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक एनिमेटेड मोशन पोस्टर भी लांच किया है जिसमें रोड ट्रिप, बीच और जंगल को बेहद ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। मोशन पोस्टर के अंत में फिल्म के कलाकारों के नाम का खुलासा किया गया है।

गौरतलब है कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में ही अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ IPL खेलते हैं। धोनी फिलहाल IPL 2023 की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में वह नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते नजर आए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।