SF में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, केवल ये एक चमत्कार SL को दिला सकता है टॉप-2 में जगह !
ICC T20 World Cup 2021, Points Table: श्रीलंका ने चार में से एक ही मुकाबला जीता है. हर ग्रुप से केवल दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सोमवार को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का नाम सामने आ गया. इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को हराकर नॉकआउट स्टेज में प्रवेश किया. इसके साथ ही श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी अब लगभग खत्म हो गई है. वो चार मैच खेलने के बाद केवल एक जीत ही दर्ज कर पाए हैं. ऐसे में अगर वो अपना आखिरी मैच जीत भी जाते हैं तो भी किसी सूरत में ग्रुप-1 की टॉप-2 टीमों में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं.
इंग्लैंड ने अबतक खेले सभी चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अबतक ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका को मात दी है. इस टीम को अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजहां में खेलाना है. वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो दासुन शनाका की कप्तानी वाली इस टीम ने अगर आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ चार नवंबर को जीत भी लिया तो उसके पास केवल चार अंक ही हो पाएंगे. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के पास तीन मैच खेलकर ही इस वक्त चार अंक मौजूद हैं. ऐसे इन दोनों टीमों ने एक मुकाबल भी जीत लिया तो श्रीलंका स्वाभाविक तौर पर सेमीफाइनल से बाहर है.
ऐसे में श्रीलंका का नॉकआउट स्टेज में पहुंचना लगभग असंभव है. ऑस्ट्रेलिया को अगले दो मैच बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने हैं जबकि साउथ अफ्रीका को अगले दो मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश का सामना करना है. श्रीलंका सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकती है अगर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों मैच बड़े अंतर से हार जाएं और श्रीलंका अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज पर करिश्माई जीत दर्ज कर दे.
T20 World Cup Points Table 2021 Super-12, Group-1
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
इंग्लैंड | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +3.183 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.210 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.627 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | +0.590 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.598 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.069 |
T20 World Cup Points Table 2021 Super-12, Group-2
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
पाकिस्तान | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +0.638 |
अफगानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +3.097 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.765 |
नामीबिया | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.287 |
भारत | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.609 |
स्कॉटलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -3.562 |