T20 World Cup 2021 Points Table: नामीबिया पर जीत के बाद सुपर-12 का समापन, ऐसा हैं अंतिम प्वाइंट्स टेबल
T20 World Cup 2021 Points Table: आईसीसी टी20 विश्व कप में अब 10 नवंबर से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत होगी.
Final Points Table ICC T20 World Cup 2021: नामीबिया पर भारत की नौ विकेट से जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सुपर-12 स्तर के मैचों का समापन हो गया है. अब 10 नवंबर से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत होने जा रही है. भारत ने पांच में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की. उसे केवल शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी. ऐसे में विराट कोहली कप्तान के तौर पर अपने आखिरी टी20 विश्व कप में टीम को अगले पड़ाव तक ले जाने में विफल रहे. भारत के ग्रुप से पाकिस्तान ने सभी पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर की टीम के तौर पर ग्रुप-2 से नॉकआउट राउंड में पहुंची है. आइये हम आपको टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल प्वाइट्स टेबल से रूबरू कराते हैं.
Super-12, Group-1
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +1.216 |
साउथ अफ्रीका | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | -2.383 |
Super-12, Group-2
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेरनरेट |
पाकिस्तान | 5 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +1.583 |
न्यूजीलैंड | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +1.747 |
अफगानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | +1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.851 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | -3.543 |
ICC T20 World Cup 2021 Semi-Final Schedule
टीमें | मैच का दिन | मैच का स्थान | जगह |
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | 10 नवंबर | शाम साढ़े सात बजे | शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी |
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | 11 नवंबर | शाम साढ़े सात बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |