IPL 2021 Orange/Purple Cap Holder List: बैंगलोर के खिलाफ हार के बावजूद केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
आईपीएल 2021 सीजन में 26 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने पर्पल कैप पर कब्जा बनाए रखा है।
IPL 2021 Orange Cap / Most Run
खिलाड़ी | पारियां | रन |
केएल राहुल | 12 | 528 |
रुतुराज गायकवाड़ | 12 | 508 |
संजू सैमसन | 12 | 480 |
शिखर धवन | 12 | 462 |
फॉफ डु प्लेसिस | 12 | 460 |
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 39 रन की पारी खेलकर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल टूर्नामेंट में 500 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ राहुल ने रुतुराज गायकवाड़ को पछाड़ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है।
IPL 2021 Purple Cap/ Most Wicket
खिलाड़ी | पारियां | विकेट |
हर्षल पटेल | 12 | 26 |
आवेश खान | 12 | 21 |
मोहम्मद शमी | 13 | 18 |
जसप्रीत बुमराह | 12 | 17 |
अर्शदीप सिंह | 11 | 16 |
आईपीएल 2021 के 12 मैचों में 26 विकेट लेकर बैंगलोर के मीडियम पेसर हर्षल पटेल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं। बैंगलोर-पंजाब मुकाबले में एक सफलता हासिल कर किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सूची में एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।