IPL 2021 Points Table Today: चेन्नई सुपर किंग्स को हरा शीर्ष पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तीन विकेट से हराया
IPL 2021 Points Table after DC vs CSK Match
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
दिल्ली कैपिटल्स Q | 13 | 10 | 3 | 0 | 0 | 18 | +0.526 |
चेन्नई सुपर किंग्स Q | 13 | 9 | 4 | 0 | 0 | 18 | +0.739 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Q | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | -0.157 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 12 | +0.294 |
पंजाब किंग्स | 15 | 5 | 8 | 0 | 0 | 10 | -0.241 |
राजस्थान रॉयल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.337 |
मुंबई इंडियंस | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.453 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 2 | 10 | 0 | 0 | 4 | -0.475 |
शिमरॉन हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीन विकेट से हराया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हेत्मायर के 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता।
सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक लेकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।