ICC T20 World Cup 2021 Points Table: अब दूसरी टीमें तय करेंगी भारत का भविष्य, जानिए क्या कहता है समीकरण?
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 का अपना पहला मैच 10 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद अब उसे न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से रौंदा है.
India vs New Zealand, T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप में 31 अक्टूबर को 2 मुकाबले खेले गए. यह दोनों ही मैच ग्रुप-2 की टीमों के बीच हुए, जिसमें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने नामीबिया पर 62 रन से जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से रौंदा. इस हार के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो चुकी है. आइए, समीकरण समझते हैं…
ग्रुप-1 में इंग्लैंड टॉप पर अपनी जगह मजबूत कर चुका है. इंग्लैंड का नेट रनरेट भी काफी मजबूत है. ऐसे में यह टीम अगले दौर में प्रवेश की प्रबल दावेदार है. वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 3 में से 2-2 मैच अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे में दूसरी टीम इनमें से एक हो सकती है.
ग्रुप-1
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +3.948 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.210 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.627 |
श्रीलंका | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.350 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.598 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.069 |
ग्रुप-2 में पाकिस्तान ने शुरुआती तीनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. पाकिस्तान 6 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर है. वहीं अफगानिस्तान ने 3 में से 2 मैच जीते हैं. इस टीम का नेट रनरेट (+3.097) भी काफी मजबूत है.
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रन से दमदार जीत दर्ज की. इसके बाद उसे पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी. अफगानिस्तान ने फिर से वापसी करते हुए अगले मैच में नामीबिया को 62 रन से मात दी.
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त देकर तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया है. यह सुपर-12 में न्यूजीलैंड की पहली जीत है. नामीबिया चौथे पायदान पर है, जिसके ठीक नीचे टीम इंडिया मौजूद है.
ग्रुप-2
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
पाकिस्तान | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +0. |
अफगानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +3.097 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.765 |
नामीबिया | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -1.287 |
भारत | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.973 |
स्कॉटलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.609 |
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 का अपना पहला मैच 10 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद अब उसे न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से रौंदा है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें धुंधली हो चुकी हैं.
भारत अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर है. अब टीम इंडिया की निगाहें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच पर होंगी. यहां से भारत को न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और नामीबिया को बड़े अंतर से हराना होगा, जबकि अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड से मैच जीतना होगा. इसके बाद टीम इंडिया नेट रनरेट के आधार पर बाजी मार सकती है.