धोनी ने 250वें IPL मैच में जड़ा अनोखा तिहरा 'शतक', ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 के फाइनल में शिरकत करने के साथ ही 250 IPL मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

By Vanson Soral Last Updated on - May 29, 2023 8:42 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में टॉस जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया. गुजरात टाइंटस के खिलाफ धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस तरह वह 250 IPL मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. यही नहीं, धोनी ने विकेट के पीछे स्टंपिग करते हुए भी बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की सलामी जोड़ी- शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में 62 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. इसके बाद अगले ही ओवर में CSK कप्तान एमएस धोनी ने गेंद स्पिनर रवींद्र जडेजा को थमाई और 5 गेंद के बाद ही चेन्नई की टीम को पहली सफलता मिल गई. इस विकेट में धोनी का अहम योगदान रहा.

Powered By 

जडेजा ने ओवर की आखिरी गेंद गुड लेंथ की रही जो बाहर की तरफ टर्न हुई. शुभमन गिल बीट हुए लेकिन तब तक पिछला पैर क्रीज के बाहर आ चुका था. इस दौरान धोनी ने तेजी से गिल्लियां बिखेर दी. इसके साथ ही धोनी T20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले पहले भारतीय बन गए.

 

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय

  • 300 – एमएस धोनी
  • 296 – दिनेश कार्तिक
  • 174 – रिद्धिमान साहा
  • 172 – सुरेश रैना
  • 170 – विराट कोहली

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार :-

  • 345 – कीरोन पोलार्ड
  • 300* – एमएस धोनी
  • 296 – दिनेश कार्तिक
  • 274 – डेविड मिलर
  • 274 – कामरान अकमल
  • 272 – क्विंटन डी कॉक

IPL फाइनल में शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर :-

  • एमएस धोनी अकेले – 8 शिकार
  • अन्य सभी संयुक्त – 6 शिकार