ENG vs IND: ऋषभ पंत फिर बने संकटमोचक, इंग्लैंड के खिलाफ 89 गेंदों पर ठोका शतक

इग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत के बल्ले से निकला ये तीसरी शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ओवल के मैदान पर और 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

By Vanson Soral Last Updated on - July 1, 2022 11:30 PM IST

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5वें टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक जड़ते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टेस्ट का शानदार बल्लेबाज कहा जाता है। पंत का ये शतक ऐसे समय में आया जब टीम इंडिया को इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। एक समय भारत ने अपने 5 विकेट महज 98 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे लेकिन पंत ने जडेजा के साथ मिलकर 100 से ज्यादा रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान पंत ने महज 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक है जिसमें से 4 विदेशी धरती पर आए हैं।

यही नहीं, इग्लैंड के खिलाफ पंत के बल्ले से निकला ये तीसरी शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ओवल के मैदान पर और 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

Powered By 

ऋषभ पंत का ये शतक भारत की ओर से किसी विकेटकीपर द्वारा लगाया गया सबस तेज टेस्ट शतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 2005-06 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 93 गेंदों पर टेस्ट शतक जड़ा था।

पंत एक कैलेंडर ईयर में 2 शतक ठोकने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर हैं। वहीं, विदेशी धरती पर ऐसा करने वाले पहले इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं। पंत इंग्लैंड में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में दो टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर

  • 1964 में बूढी कुंडेरन
  • 2009 में एमएस धोनी
  • 2017 में डब्ल्यू साहा
  • 2022 में ऋषभ पंत

एशिया के बाहर भारत के विकेटकीपरों द्वारा टेस्ट शतक

  • ऋषभ पंत: 4
  • अन्य सभी विकेटकीपर: 3 (विजय मांजरेकर, अजय रात्रा, रिद्धिमान साहा)

एशिया के बाहर भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक

  • 78 गेंद- वीरेंदर सहवाग vs WI, 2006
  • 88 गेंद- मोहम्मद अजहरुद्दीन vs ENG, लॉर्ड्स 1990
  • 89 गेंद- रिषभ पंत vs इंग्लैंड, एजबेस्टन 2022

दिलचस्प बात ये है कि ऋषभ पंत ने अभी तक जितने भी टेस्ट शतक लगाए हैं, वो सभी सीरीज के आखिरी मैच में आए हैं।

ऋषभ पंत के सभी टेस्ट शतक

  • 114 बनाम इंग्लैंड (सीरीज का आखिरी मैच)
  • 159* बनाम ऑस्ट्रेलिया (सीरीज का अंतिम मैच)
  • 101 बना इंग्लैंड (सीरीज का आखिरी मैच)
  • 100* बनाम साउथ अफ्रीका (सीरीज का आखिरी मैच)
  • 102* बनाम इंग्लैंड (सीरीज का आखिरी मैच)*

पंत एजबेस्टन में शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ये कारनामा किया था।