इंग्लैंड की क्रिकेटर ने किया गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज के साथ सगाई का ऐलान, देखें PHOTOS

डेनियल वायट साल 2014 में कोहली की वजह से भी सुर्खियों में रही थी। उन्होंने ट्विटर पर कोहली को प्रपोज किया था।

By Cricket Country Staff Last Published on - March 2, 2023 8:15 PM IST

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने सगाई कर ली है। डेनियल ने किसी पुरुष से नहीं बल्कि अपनी महिला पार्टनर जॉर्जी हॉज के साथ सगाई की है। डेनियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जानकारी फैंस के साथ साझा की। जॉर्जी हॉज एक फुटबॉल एजेंट हैं और 2019 से डेनियल वायट को डेट कर रही हैं।

डेनियल वायट की पार्टनर जॉर्जी हॉज एक फुटबॉल एजेंट है और सीएए बेस में महिला फुटबॉल की प्रमुख है। सीएए बेस फुटबॉलरों के करियर के विकास के लिए काम करने वाली एक एजेंसी है। जार्जी एक फुटबॉल प्रेमी होने के अलावा संगीत की भी शौकीन हैं और उन्हें गिटार बजाना भी पसंद है।

Powered By 

वहीं, डेनियल वायट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 102 वनडे खेले हैं और 1776 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 143 T20 मुकाबले में 2369 रन अपने नाम किए हैं। गेंदबाज के तौर पर वायट के नाम वनडे में 27 जबकि T20I 46 विकेट हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Danielle Wyatt (@danniwyatt28)

डेनियल वायट का एक ट्वीट हाल ही में सुर्खियों में रहा था। वायट ने वूमेन्स प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर अपनी निराशा जाहिर की थी। ट्विटर पर उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। डेनियल ने लिखा था, “WPL में खेलने का सपना देखा। दिल टूट गया। उन सभी को बधाई जिन्हें टीमों ने खरीदा। भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है।”

डेनियल साल 2014 में कोहली की वजह से भी सुर्खियों में रही थी। उन्होंने ट्विटर पर कोहली को प्रपोज किया था। डेनियल ने कोहली की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित होकर ये ट्वीट किया था जिसके चलते वह भारत में पहली बार चर्चा का विषय बनीं थी।