This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
PAK vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से पहली बार हुआ ऐसा
हैरी ब्रूक ने 149 गेंदों पर 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली। इस शतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया।
Written by Cricket Country Staff
Published: Dec 11, 2022, 01:17 PM (IST)
Edited: Dec 11, 2022, 01:17 PM (IST)

मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत दूसरी पारी में 275 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इस तरह इंग्लैंड ने तीसरे दिन मेजबान पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रनों का टारगेट दिया। हैरी ब्रूक ने 149 गेंदों पर 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली। इस शतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया।
दरअसल, इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में पहली बार उसके बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर ईयर में 21 शतक बनाए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से आया शतक 2022 में इंग्लैंड की ओर से 21वां शतक है। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में इंग्लैंड की टीम पहली बार ये कारनामा करने में सफल रही है।
2022 में टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से शतक
- जॉनी बेयरस्टो- 6
- जो रूट-5
- बेन स्टोक्स-2
- जैक क्रॉली-2
- ओली पोप-2
- हैरी ब्रूक- 2
- बेन फोक्स-1
- बेन डकेट-1
पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की ओर से 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे जबकि दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में हैरी ब्रूक के बल्ले से शतक आया।
इस साल इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जॉनी बेयरस्टो टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन अपने नाम कर चुके हैं। साल 2022 में रूट सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जबकि बेयरस्टो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
TRENDING NOW
2022 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन
- जो रूट- 1098
- जॉनी बेयरस्टो-1061
- बेन स्टोक्स- 809
- जैक क्रॉली- 803
- ओली पोप- 662