पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने एक सादे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली।

By Cricket Country Staff Last Published on - March 22, 2019 12:39 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पिछले कई दिनों से उनके राजनीति में कदम रखने की बातें हो रही थी।

गंभीर ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी खबर आई। भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने एक सादे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली है।

Powered By 

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह नई दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ”मैंने यह पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर ज्वाइन की है। इस प्लेटफॉर्म पर जुड़ने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

गंभीर ने भारत के लिए दो विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है। साल 2007 में खेले गए पहले टी-20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप में उन्होंने अहम योगदान दिया था।