लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति हिंसक रवैया दिखाने वालों को हरभजन ने लताड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्दशानुसार भारत अगले 21 दिनों तक लॉकडाउन में है।

By India.com Staff Last Published on - March 26, 2020 1:57 PM IST

भारतीय टीम के सीनियर स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सोशल मीडिया के जरिए लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसक रवैया अपनाने वाले लोगों को लताड़ लगाई।

Powered By 

भज्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कुछ लोग पुलिस वालों से झगड़ा कर रहे हैं और उनके खिलाफ पत्थरबाजी कर रहे हैं।

ट्वीट के साथ भारतीय गेंदबाज ने लिखा।, “हमें पुलिस के प्रति अपने रवैये को बदलना होगा। ये मत भूलो कि वो हमारा जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं। उनके भी परिवार हैं, लेकिन वो राष्ट्र के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं…. क्या हम घर पर रहकर, अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए समझदार नहीं बन सकते? कृपया समझदारी दिखाएं।”

भारतीय प्रधानमंत्री के निर्देश के हिसाब से 24 मार्च रात 12 बजे के बाद से पूरा देश 21 दिनों तक यानि कि 14 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेगा।