×

महेंद्र सिंह धोनी ने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

इंग्‍लैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 37 रन की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Published: Jul 15, 2018, 12:14 AM (IST)
Edited: Jul 15, 2018, 12:16 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। धोनी ने पहले विकेटों के पीछे अपने कैच की संख्‍या 300 पहुंचाई वहीं वनडे में उन्‍होंने 10,000 रन भी पूरे कर लिए। धोनी वनडे में दस हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-odi-rohit-sharma-shikhar-dhawan-become-most-runs-by-an-opening-pair-in-england-726468″][/link-to-post]

धोनी को दस हजार के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 33 रन की जरूरत थी। उन्‍होंने शनिवार को लॉडर्स में खेले गए दूसरे वनडे में 43वें ओवर में पूरे कर ये उपलब्धि हासिल किया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए।

धोनी ने दस हजार रन 37 साल और 7 दिन की उम्र में पूरा किया है। इस लिस्‍ट में शीर्ष पर श्रीलंका के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर तिलकरत्‍ने दिलशान हैं जिन्‍होंने 38 साल और 285 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी।

वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज ब्रायन लारा ने वनडे में अपना दस हजार रन 37 साल और 228 दिन की उम्र में पूरा किया था जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान सनथ जयसूर्या ने 36 साल और 40 दिन की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था।

संगकारा के बाद दूसरे विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी वनडे में दस हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं। इससे पहले श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

TRENDING NOW