युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में पूरे किये 150 छक्के

युवराज सिंह ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जड़कर अपने वनडे करियर में 150 छक्के पूरे किये

By Jay Jaiswal Last Published on - January 19, 2017 4:00 PM IST
युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में 150 छक्के पूरे किये © AFP
युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में 150 छक्के पूरे किये © AFP

कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में युवराज सिंह ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। एक समय भारतीय टीम 25 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। ऐसे में युवराज सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारतीय पारी को उबारा। अपनी इस बेहतरीन शतकीय पारी के दौरान युवराज ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। युवराज ने इस मैच के 23वें ओवर में बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे किए। इसी के साथ युवराज वनडे क्रिकेट भारत की ओर से चौथे सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी अब तक 198 छक्के जमा चुके हैं इस मैच में उनकी निगाहें भी 200 छक्कों के आंकड़े को पाने पर होगी। छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने वनडे करियर में कुल 195 छक्के जड़े। तीसरा नंबर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का है। गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 190 छक्के जड़े हैं। [Also Read: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे फुल स्कोर कार्ड हिंदी में]

Powered By 

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने भारत 2017 से पहले अपना अंतिम वनडे मैच 2013 में खेला था। उसके बाद से युवराज सिंह टीम से बाहर चल रहे थे। मगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। युवराज ने इस मौके को भुनाते हुए शानदार शतक जड़ते हुए भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।