सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन पर बोले भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली।

By India.com Staff Last Published on - June 14, 2020 9:00 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है और जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है।

Powered By 

सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। ये हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चचार्एं हैं कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

भारत की 2007 की टी20 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वो डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे।

उथप्पा ने ट्वीट किया, “समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।”

34 साल के सुशांत बिहार के थे। उन्होंने पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मुंबई चले गए। उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वे फिल्मों में आ गए और काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी.. द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कीं। बॉलीवुड और खेल जगत उनकी मौत से दुखी है।