Match Update: रैना के अर्धशतक से चेन्नई ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया
सीएसके के आठ मैचों से 14 अंक हो गए हैं और धोनी टीम प्वाइंटस टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
लेग स्पिनर इमरान ताहिर (27/4) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद सुरेश रैना के नाबाद 58 रन की बदौलत चेन्नई ने आईपीएल के 29वें मैच में कोलकाता को 5 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज की।
चेन्नई 162/5 ओवर 19.4
चावला की पहली गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रैना ने दौड़कर एक रन पूरा किया। चौथी गेंद पर जडेजा ने दो रन दौड़कर चेन्नई को 5 विकेट से जीत दिला दी।
चेन्नई 154/5 ओवर 19
गर्नी की पहली गेंद पर रैना ने एक रन बटोरा। दूसरी गेंद पर जडेजा ने आगे बढ़कर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी चेन्नई को चौका मिल गया। चौथी गेंद पर जडेजा ने फिर चौका लगाया। गर्नी के चेहरे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। चेन्नई को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 8 रन की जरूरत है।
चेन्नई 138/5 ओवर 18
रैना ने नरेन की दूसरी गेंद पर चौके से स्वागत किया। तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी गेंद पर जडेजा ने एक रन ले लिया। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 24 रन की दरकार है।
चेन्नई 130/5 ओवर 17
प्रसिद्ध कृष्णा अपने कोटे का चौथा ओवर फेंक रहे हैं। पहली गेंद पर रैना ने एक रन लेेेेकरअपना अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीजन में रैना का ये पहला अर्धशतक है। जडेजा ने जडेजा ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा।
चेन्नई 121/5 ओवर 16
नरेन अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। नरेन की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील और धोनी को फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया। धोनी ने रिव्यू की ओर इशारा किया। रिव्यू धोनी के पक्ष में नहीं गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा आए हैं। इस ओवर से केवल एक रन आए।
चेन्नई 120/4 ओवर 15
हैरी गर्नी के तीसरे ओवर की तीन गेंदों पर चार रन आ चुके हैं। चौथी गेंद पर रैना ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से आए कुल 11 रन।
चेन्नई 109/4 ओवर 14
चावला अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। दूसरी गेंद पर रैना ने बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए भेज दिया है। तीसरी गेंद पर रैना ने बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लगाया और गेंद छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी। चौथी गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को रैना ने स्ट्राइक दी।
चेन्नई 96/4 ओवर 13
कुलदीप की पहली गेंद पर रैना ने एक रन लिया। तीसरी गेदं पर धोनी ने लॉन्ग ऑन पर धमाकेदार छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर दो जबकि पांचवीं गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर रैना ने सिंगल लिया। इस ओवर से आए 13 रन।
चेन्नई 83/4 ओवर 12
चावला की पहली ही गेंद पर जाधव एलबीडब्ल्यू आउट हुए। जाधव ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। नए बल्लेबाज चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। धोनी ने एक रन लेकर खाता खोला।
चेन्नई 81/3 ओवर 11
कुलदीप की दूसरी गेंद पर जाधव ने छक्का लगाया जबकि पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से आए 11 रन।
चेन्नई 70/3 ओवर 10
चावला ने आते ही पहली गेंद पर रायडू को पवेलियन भेज दिया। रायडू को उथप्पा ने कैच किया। 11 रन बनाकर रायडू आउट हुए। नए बल्लेबाज केदार जाधव आए हैं। जाधव ने आते ही चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर दूसरा चौका लगाया।
चेन्नई 61/2 ओवर 9
कुलदीप यादव के शुरू के चार गेंदों पर दो रन बने हैं। इस ओवर से चार रन बने है।
चेन्नई 57/2 ओवर 8
सुनील नरेन अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। नरेन के तीन गेंदों पर तीन रन बन चुके हैं। चौथी गेंद वाइड फेंकी। पांचवीं गेंद पर रैना ने बेहतरीन चौका जड़ दिया। छठी गेंद लॉन्ग लेेग की ओर खेलकर रैना ने एक रन लिया। इस ओवर से 10 रन आए।
चेन्नई 47/2 ओवर 7
प्रसिद्ध कृष्णा तीसरा ओवर डाल रहे हैं। शुरुआती चार गेंदों पर तीन रन दिए हैं। पांचवीं गेंद पर रायडू ने एक रन लेकर खाता खोला। आखिरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया और स्ट्राइक अपने पास रखा। इस ओवर से केवल तीन रन आए।
चेन्नई 44/2 ओवर 6
सुनील नरेन अटैक पर लगाए गए हैं। नरेन को तीसरी ही गेंद पर विकेट मिल गया है। 24 रन के निजी स्कोर पर डु प्लेसिस को नरेन ने बोल्ड कर दिया। डु प्लेसिस ने 24 रन बनाए। नए बल्लेबाज अंबाती रायडू आए हैं।
चेन्नई 44/1 ओवर 5
प्रसिद्ध कृष्णा के शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना है। तीसरी गेंद को रैना ने फाइन लेग पर चौके की सैर कराई। रैना ने छठी गेंद पर भी चौका जड़ा। इस ओवर से चेन्नई के बल्लेबाजों ने 8 रन बनाए।
चेन्नई 36/1 ओवर 4
गर्नी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। शेन वॉटसन विकेट के आगे पाए गए और अंपायर ने हवा में उपर की ओर अपनी उंगली उठा दी। इस तरह वॉटसन 6 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। नए बल्लेबाज सुरेश रैना आए हैं। तीसरी गेंद पर रैना के खिलाफ गर्नी ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। फील्ड अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया लेकिन रैना ने रिव्यू लिया और रैना आउट होने से बच गए।
चेन्नई 29/0 ओवर 3
आंद्रे रसेल के ओवर की दूसरी गेंद को डु प्लेसिस ने चौके के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया है। तीसरी गेंद पर भी डु प्लेसिस ने करारा प्रहार किया और गेंद चौके के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। चौथी गेंद पर भी डु प्लेेसिस ने शानदार शॉट लगाया और गेंद विकेटकीपर के उपर से चार रन के िलिए बाउंड्री को पार कर गई। पांचवीं गेंद भी चौके के लिए बाउंड्री को क्रॉस कर गई है। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर से 16 रन आए।
चेन्नई 13/0 ओवर 2
हैरी गर्नी की पहली गेंद पर डु प्लेसिस ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर डु प्लेसिस ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर डु प्लेसिस ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर से तीन रन आए।
चेन्नई 10/0 ओवर 1
कोलकाता की ओर से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन और डु प्लेसिस बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं। वॉटसन ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया है। तीसरी गेंद पर डु प्लेसिस ने डीप स्क्वॉयर लेग में शानदार चौका जड़ दिया है।
दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर कोलकाता नाइटराइडर्स को 161 रन पर रोक दिया है। चेन्नई के सामने 162 रन का लक्ष्य है।
———————————————————————————————————————————————-
कोलकाता 161/8 ओवर 20
शार्दुल ने पांचवीं गेंद पर गिल को पवेलियन भेज दिया। गिल 20 गेंदों पर 15 रन ही बना सके। आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव भी रनआउट हो गए। कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए।
कोलकाता 157/6 ओवर 19
दीपक चाहर अपना चौथा ओवर डाल रहे हैं। शुरुआती दो गेंदों पर एक रन दिया है। तीसरी गेंद पर चावला ने दौड़कर एक रन पूरा किया। स्ट्राइक पर है युवा बल्लेबाज शुभमन गिल। गिल ने दौड़कर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर चावला ने एक रन लिया। इस ओवर से आए चार रन।
कोलकाता 153/6 ओवर 18
शार्दुल ठाकुर अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। दूसरी गेंद को कार्तिक ने बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की लेकिन गेंद उपर उठ गई और डु प्लेसिस ने कैच करने में कोई गलती नहीं की। कार्तिक 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नए बल्लेबाज पीयूष चावला आए हैं। इस ओवर से चार रन आए।
कोलकाता 149/5 ओवर 17
आखिरी अपने कोटे का अंतिम यानी चौथा ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद पर गिल ने तेजी से दौड़कर दो रन ले लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर गिल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कार्तिक ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर भी सिंगल आया। छठी गेंद पर एक रन आया।
कोलकाता 142/5 ओवर 16
सैंटनर अपना आखिर ओवर डाल रहे हैं। तीन गेंदों पर तीन रन बन चुके हैं। इस ओवर से कुल नौ रन आए।
कोलकाता 133/5 ओवर 15
ताहिर की पहली गेंद वाइड रही लेकिन अगली ही गेंद पर बड़ा विकेट उनके हाथ लग गया। ताहिर की गेंद पर लिन को शार्दुल ने बाउंड्री के नजदीक कैच कर पवेलियन भेज दिया। लिन 51 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज आंद्रे रसेल आए हैं। रसेल को पांचवीं गेंद पर ताहिर ने स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौरी के हाथों कैच कराया। रसेल 4 गेंदों पर 10 रन ही बना सके।
कोलकाता 121/3 ओवर 14
जडेजा की पहली गेंद पर लिन ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर लंबा छक्का जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर भी लिन ने बड़ा शॉट खेला और गेंद छक्के के लिए बाउंड्री के पार चली गई। तीसरी गेंद भी छक्के के िलिए बाउंड्री के दर्शन को बाहर चली गई। तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने फाइन लेग पर चौका जड़ा। इस ओवर से 23 रन आए।
कोलकाता 98/3 ओवर 13
सैंटनर अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद पर कार्तिक ने दो रन लिया। इस ओवर में कोई बड़ा शॉट बल्लेबाजों ने खेलने की कोशिश नहीं की। इस ओवर से आए कुल 7 रन।
कोलकाता 91/3 ओवर 12
दीपक चाहर की चौथी गेंद पर लिन ने फाइन लेग पर बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार 6 रन के लिए चली गई। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। इस ओवर से कुल 10 रन आए।
कोलकाता 81/3 ओवर 11
इमरान ताहिर अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर राणा ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे नितीश राणा को डु प्लेसिस ने बाउंड्री के नजदीक लपक लिया। राणा 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।नए बल्लेबाज रोबिन उथप्पा आए हैं। चौथी गेंद पर उथप्पा ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डु प्लेसिस के हाथों लपके गए। उथप्पा खाता भी नहीं खोल सके। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आए हैं।
कोलकाता 77/1 ओवर 10
जडेजा अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। दूसरी गेंद पर नितीश राणा ने बैकवर्ड प्वाइंट की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर से 6 रन आए।
कोलकाता 71/1 ओवर 9
लेग स्पिनर इमरान ताहिर अपना पहला ओवर कर रहे हैं। ताहिर की पहली गेंद पर राणा कोई रन नहीं ले सके लेकिन दूसरी गेंद को ड्राइव कर एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर लिन ने एक रन लिया। लिन ने पांचवीं गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेलकर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 36 गेंद पर लिन ने आईपीएल का अपना 8वां अर्धशतक पूरा किया। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
कोलकाता 67/1 ओवर 8
जडेजा की दो गेंदों पर दो रन बना चुके हैं। अगली गेंद वाइड चली गई। चौथी गेंद पर राणा ने बेहतरीन चौका जड़ दिया है। इस ओवर से कुल नौ रन।
कोलकाता 58/1 ओवर 7
सैंटनर अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं। तीन गेंदों पर एक रन दिए हैं। चोथी गेंद पर लिन ने लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार पहुंच गई है। यानी छह रन लिन और टीम में खाते में जुड़ गए। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर में बने कुल 9 रन।
कोलकाता 49/1 ओवर 6
रवींद्र जडेजा की दूसरी गेंद पर एक जबकि तीसरी गेंद पर नितीश राणा ने चौका बटोरा। पांचवीं गेंद को लिन ने फिर चौका लगाया। छठी गेंद पर एक रन लिया लिन ने। इस ओवर से 11 रन आए।
कोलकाता 38/1 ओवर 5
धोनी ने 5वें ओवर में स्पिनर मिचेल सैंटनर को बुलााया है। सैंटनर के दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना है। तीसरी गेंद वाइड की जिसपर तीन रन बने। पांचवीं गेंद पर नरेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद काफी देर तक हवा में रही जिसे बाउंड्री के नजदीक फाफ डु प्लेसिस ने लपकने में कोई गलती नहीं की। इस तरह सेे नरेन की पारी का अंत हुआ। उन्हाेेंने दो रन बनाए।
कोलकाता 33/0 ओवर 4
शार्दुल अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर नरेन ने एक रन लिया। लिन ने दूसरी गेंद को स्ट्रेट ड्राइव कर चौके के लिए बाउंड्री पार करवा दी है। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लिन ने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके। हालांकि छठी गेंद पर लिन ने चौका जड़ा।
कोलकाता 24/0 ओवर 3
लिन नेे चाहर का स्वागत चौकेे से कियाा है। दूसरी गेंद को डीप मिडविकेट के उपर से छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया है। तीसरी गेंद पर लिन ने फिर चौका जड़ दिया है। चौथी और पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने वापसी की और कोई रन नहीं दिया। इस ओवर से कुल 14 रन आए।
कोलकाता 10/0 ओवर 2
शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर लेग बाई के रूप में एक रन कोलकाता को मिला। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने कोई रन नहीं दिया। छठी गेंद पर एक रन लेकर लिन ने स्ट्राइक अपने पास रखी है।
कोलकाता 8/0 ओवर 1
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहला ओवर पेसर दीपक चाहर से करवाने का फैसला किया है। कोलकाता की ओर से बल्लेबाजी के लिए क्रिस लिन और सुनील नरेन क्रीज पर हैं। चाहर ने शुरुआती तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया है। चौथी गेंद पर लिन ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद को लिन ने फिर चौके के लिए बाउंड्री की सैर करा दी है।
—————————————————————————————————————————————————————————————————–
इंडियन टी20 लीग के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स मेें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। धोनी ने रनों का पीछा करने के लिए अपने बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाया है।
धोनी बिना किसी बदलाव के पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेल रहे हैं, जबकि कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हैं। क्रिस लिन, सुनील नरेन और हैरी गर्नी की टीम में वापसी हुई है।
कोलकाता (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर कप्तान), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हैरी गर्नी।
चेन्नई (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर कप्तान), रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।