IPL Auction 2021: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस

14वें सीजन की आईपीएल नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर क्रिस मॉरिस को खरीदा।

By India.com Staff Last Published on - February 18, 2021 4:13 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। 14वें सीजन की नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 16.25 करोड़ रुपए में मॉरिस को अपने स्क्वाड में शामिल किया। जिसके बाद ये प्रोटियाज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के 15.5 करोड़ के रिकॉर्ड से आगे निकल गया।

Powered By 

साल 2020 की आईपीएल नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमिंस को 15.5 करोड़ में खरीद कर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगे खिलाड़ी बनाया था। लेकिन ये रिकॉर्ड अब ऑलराउंडर मॉरिस के नाम है।

चेन्नई में चल रहे मिनी ऑक्शन के दौरान 75 लाख के बेस प्राइस वाले मॉरिस के लिए राजस्थान के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रस्साकसी हुई। जिसकी बदौलत मॉरिस की कीमस आसमान छू गई।

बता दें कि नीलामी शुरू होने से पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने मॉरिस को रिलीज किया था।