"टीम इंडिया को ये विश्व कप जिता सकते हैं 'कैप्टन कूल' और किंग कोहली"

पूर्व क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत ने विराट कोहली को मुसीबतों ने ना भागने वाला कप्तान बताया।

By Press Trust of India Last Published on - April 22, 2019 2:39 PM IST

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागते नहीं हैं जो अच्छे कप्तान का गुण हैं और वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं।

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद दूसरा विश्व कप जीता था। उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्र सिंह धोनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है।

Powered By 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान है जो मोर्चे से अगुवाई करता है। उसके बारे में अच्छी बात ये है कि वो जिम्मेदारी लेता है। किंग कोहली और कूल धोनी मिलकर भारत को फिर विश्व कप दिला सकते हैं।’’

ये भी पढ़ें: ‘सोचा नहीं था कि महेंद्र सिंह धोनी आखिरी गेंद पर चूक जाएंगे’

श्रीकांत ने विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ये टीम खिताब जीतने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा, ‘‘ये जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है। भारतीय टीम को खुद पर भरोसा रखकर बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए। जब आत्मविश्वास की बात करते हैं तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिए सचिन तेंदुलकर, आक्रामकता के लिए विराट कोहली और दृढता के लिये एम एस धोनी।’’