LSG Full Schedule IPL 2023: केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायटंस का आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल
लखनऊ सुपर जायट्ंस की टीम ने बीते साल ही आईपीएल में डेब्यू किया है. लेकिन उसने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है. टीम की कोशिश बीते साल की खामियों को दूर कर अंतिम पड़ाव को पार करने की होगी.
मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी.
लखनऊ की टीम ने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया था. आईपीएल 2022 में टीम तीसरे स्थान पर रही थी. एलिमिनेटर में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था.
केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम का पूरा शेड्यूल, मैच और टाइमिंग यहां देखें.
लखनऊ ग्रुप ए में है. आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है और इसका फाइनल 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.
ग्रुप ए: लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स।
लखनऊ सुपर जायट्ंस का आईपीएल 2023 शेड्यूल
पहला मैच: 1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
मैच 2: 3 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे से)
तीसरा मैच: 7 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
चौथा मैच: 10 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु (दोपहर 3:30 बजे)
मैच 5: 15 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
छठा मैच: 19 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर (शाम 7:30 बजे)
7वां मैच: 22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ (दोपहर 3:30 बजे)
8वां मैच : 28 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मोहाली (शाम 7:30 बजे)
9वां मैच : 1 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ (शाम 7:30 बजे IST)
10वां मैच: 4 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (दोपहर 3:30 बजे)
11वां मैच: 7 मई – गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद (दोपहर 3:30 बजे)
12वां मैच: 13 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे)
13वां मैच: 16 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ (शाम 7:30 बजे से)
14वां मैच : 20 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 टीम:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, करण शर्मा, मार्कस स्टॉइनिस, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, युद्धवीर चरक, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मयंक यादव, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।