MS Dhoni: धोनी का अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन, कुत्तों के साथ काटा केक
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 8 फरवरी को शेयर किया था जिसमें वह ट्रेक्टर चलाते नजर आए थे.
Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया. धोनी ने अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना बर्थडे मनाया और केक भी काटा जिसका वीडियो CSK कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. धोनी ने केक कटिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक.”
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्होंने बर्थडे पर केक काटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इससे पहले धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 8 फरवरी को शेयर किया था जिसमें वह ट्रेक्टर चलाते नजर आए थे.
इस वायरल वीडियो में धोनी केक काटने के बाद अपने पालतू कुत्तों को केक खिलाते नजर आए रहे. साथ ही वह कुत्तों से कुछ कहते भी दिखाई पड़ रहे हैं. हालांकि बैकग्राउंड म्यूजिक के कारण धोनी की आवाज सुनाई नहीं दे रही है.
IPL 2023 के विजेता धोनी
धोनी की कप्तानी में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार IPL का खिताब जीतने में सफल रहा था. IPL 2023 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर मात दी थी. इसके साथ ही धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामलें में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की.