VIDEO: MS Dhoni का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने, पांड्या ब्रदर्स के साथ किया जमकर डांस

महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और अमूमन अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट में नहीं लाते हैं। यही वजह है कि धोनी अन्य क्रिकेटरों की तुलना में पार्टी वगैरह में कम ही नजर आते हैं। हालांकि धोनी अपने खास दोस्तों के लिए हमेशा हाजिर रहते हैं जिसका अंदाजा सोशल…

By Cricket Country Staff Last Published on - November 27, 2022 4:08 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और अमूमन अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट में नहीं लाते हैं। यही वजह है कि धोनी अन्य क्रिकेटरों की तुलना में पार्टी वगैरह में कम ही नजर आते हैं। हालांकि धोनी अपने खास दोस्तों के लिए हमेशा हाजिर रहते हैं जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है।

दरअसल, धोनी और हार्दिक पांड्या दुबई में दोस्त की एक पार्टी में जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में क्रुणाल पांड्या और इशान किशन को भी डांस करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को दुबई का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी, हार्दिक, क्रुणाल और इशान किशन कंधे से कंधा मिलाकर डांस कर रहे हैं। धोनी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Powered By 

 

इसी पार्टी के दूसरे वीडियो में रैपर बादशाह लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं और धोनी पांड्या ब्रदर्स के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी IPL 2023 में संभवत: आखिरी बार खेलते नजर आएंगे। वहीं, हाल ही में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रही। वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है।

 

टीम इंडिया फिलहाल शिखर धवन की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही हैं। दूसरा मैच बारिश में धुलने के बाद टीम इंडिया के पास सीरीज के तीसरे मैच में बराबरी हासिल करने का आखिरी मौका होगा।