AUS vs NZ: न्यूजीलैंड ने खत्म किया 11 साल का सूखा, ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.1 ओवर में महज 111 रनों पर ढेर हो गई।

By Cricket Country Staff Last Updated on - October 22, 2022 5:27 PM IST

डेवन कॉन्वे के नाबाद 92 रन और फिर घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को सिडनी में T20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण शुरुआती मैच में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डेवन कॉन्वे ने 58 गेंदों पर नाबाद 92 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.1 ओवर में महज 111 रनों पर ढेर हो गई।

Powered By 

 

फरवरी 2009 के बाद से सफेद गेंद क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड की कंगारू टीम के खिलाफ ये पहली जीत है। 111 रन ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में T20I में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले न्यूनतम स्कोर 127 था जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 2010 में बनाया था।

T20 WC में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
90 रन IND बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 2012
89 रन न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2022
84 रन वेस्टइंडीज बनाम पाक, मीरपुर 2014

T20 WC में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत (रनों से)

2022 में सिडनी में 89 बनाम ऑस्ट्रेलिया
2009 में नॉटिंघम में 83 बनाम आयरलैंड
2016 में कोलकाता में 75 बनाम बांग्लादेश