IND vs SL: IPL स्टार राहुल त्रिपाठी का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए आज राहुल त्रिपाठी T20I डेब्यू कर रहे हैं।
भारतीय टीम श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ T20 सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए आज राहुल त्रिपाठी T20I डेब्यू कर रहे हैं।
राहुल को जून 2022 में पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था। उसके बाद से वह ज्यादातर मौकों पर टीम के साथ रहे हैं। लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। संजू सैमसन (Sanju Samson) सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले मैच के दौरान फील्डिंग के समय उन्हें घुटने पर चोट लगी थी। उनकी जगह टीम में जितेश शर्मा को शामिल किया गया किन प्लेइंग इलेवन में पुणे के लोकल बॉय राहुल त्रिपाठी को मौका मिला।
हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
राहुल त्रिपाठी के लिए IPL 2022 बेहद शानदार रहा था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 2022 सीजन में 20 छक्कों की मदद से 413 रन बनाए। इस दौरान त्रिपाठी का औसत 37.55 और स्ट्राइक रेट लगभग 160 का रहा।
प्लेइंग इलेवन
भारत: इशान किशन (कीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (कीपर), धनंजय डीसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजापक्षा, दासुन शानका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमीका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, कासुन राजिता, दिलशान मदुशंका