IND vs SL: ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का ये बड़ा रिकॉर्ड
रोहित ने महज 32 गेंदों पर अपना पचासा जड़ा। रोहित का T20I में ये 32वां 50+ स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
IND vs SL: एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। रोहित ने महज 32 गेंदों पर अपना पचासा जड़ा। रोहित का T20I में ये 32वां 50+ स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर
32 – रोहित शर्मा*
32 – विराट कोहली
27 – बाबर आजमी
इस अर्धशतक के दौरान रोहित ने 2 छक्के जड़े और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित नाम अब एशिया कप में 27 छक्के हो गए हैं। इससे पहले अफरीदी के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था।
एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के
- 29- रोहित शर्मा
- 26 – शाहिद अफरीदी
- 23 – सनथ जयसूर्या
- 18 – सुरेश रैना
- 16 – एमएस धोनी