ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को सांप ने काटा
शेन वॉर्न एक ऑस्ट्रेलियई रियलिटी शो ‘आई एम सेलीब्रिटी’ में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न हमेशा ही नई-नई चीजों में अपना हाथ आजमाते रहते हैं। हाल ही में वार्न ने एक ऐसे बक्से में अपना सिर घुसेड़ दिया जिसमें एनाकोंडा सांप बैठा हुआ था। जैसे ही वार्न ने अपना सिर बक्से में डाला सांप ने उनके सिर में काट लिया लेकिन इसका असर वार्न पर नहीं हुआ, क्योंकि वह सांप बिना ज़हर वाला था। शेन वॉर्न एक ऑस्ट्रेलियई रियलिटी शो ‘आई एम सेलीब्रिटी’ में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। एपिसोड में शो की होस्ट क्रिस ब्राउन ने वॉर्न से कहा उनके सिर पर चूंहों की खुशबू सूंघ कर सांप समझ जाएंगे की वह उनका अगला शिकार हैं। ये भी पढें: एशिया कप 2016: माइक्रोमैक्स को मिले टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार
नेटवर्क 10 के एक स्पोकपर्सन ने news.com.au. को बताया, ” बक्से में एनाकोंडा, रेट स्नेक्स, और कॉर्न स्नेक्स थे। लेकिन जैसे ही वार्न ने अपना सिर बक्से में डाला एक कम उम्र वाले एनाकोंडा ने उन्हें काट लिया। उस सांप में जहर नहीं था लेकिन वह बहुत आक्रामक था। एनाकोंडा के सामने दिखने वाले 100 दांत होते हैं।अगर यह किसी को एक बार काट ले तो यह 100 बाईपोडरमिक सुईयों के बराबर होता है।” जैसे ही काम खत्म हुआ वार्न का तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया। इसके कारण उनके सिर पर छोटा निशान पड़ गया है और अब उनकी देखरेख हो रही है।
शेन वार्न दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं। वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाजी हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट दर्ज हैं। वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 1992 से 2007 तक क्रिकेट खेले। वार्न इसके बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से भी खेले। अपनी कप्तानी में उन्होंने आरआर को एक बार आईपीएल खिताब भी जितवाया था। साल 2013 में उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया था। हाल ही में वह ऑल स्टार लीग में खेलते नजर आए थे।