विजय माल्या ने क्रिस गेल से की मुलाकात तो सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़
क्रिस गेल IPL 2021 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह आखिरी बार IPL के 14वें सीजन यानी 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आए थे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व मालिक विजय माल्या ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर माल्या ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की तो वायरल हो गई। विजय माल्या ने ट्विटर पर लिखा, “क्रिस गेल के साथ शानदार मुलाकात। यूनिवर्स बॉस। RCB में पहली बार शामिल होने के समय से गहरी दोस्ती।”
माल्या और गेल की इस मुलाकात पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग जहां मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इस मुलाकात पर सवाल भी उठा रहे हैं क्योंकि माल्या मनी लॉन्ड्रिंग के मामलें में भगौड़े घोषित हैं। विजय माल्या 2016 में देश छोड़कर ब्रिटेन भाग गये थे। तभी से भारत सरकार माल्या को देश वापस लाने का प्रयास कर रही है।
क्रिस गेल 2011 में पहली बार RCB से जुड़े थे और 2017 तक टीम का अहम हिस्सा रहे। गेल की गिनती IPL के सबसे शानदार बल्लेबाजों में होती है। RCB में रहते हुए गेल ने 91 मैचों में 43.29 की औसत और 154.40 के स्ट्राईक रेट से 3420 रन बनाए। इसमें 5 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। यही नहीं, RCB की ओर से उन्होंने 175 रनों की पारी खेली जो IPL के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हैं।
बता दें, क्रिस गेल IPL 2021 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह आखिरी बार IPL के 14वें सीजन यानी 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आए थे।