VIDEO: सर्जरी के बाद धोनी का पहला वीडियो, बेटी जीवा के साथ कुत्तों के साथ खेलते दिखे

धोनी इस समय परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इस महीने की शुरूआत में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी.

By Akhilesh Tripathi Last Published on - June 24, 2023 4:36 PM IST

चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस समय ब्रेक पर है. धोनी रांची में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं. जून के पहले हफ्ते में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी, कुछ दिन पहले धोनी की उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर सामने आई थी, अब धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं.

धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, साक्षी ने इस वीडियो के कैप्शन में दिल और कुत्ते की इमोजी बनाई है.

Powered By 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

बता दें कि धोनी का रांची में आलीशान फॉर्म हाउस है, जहां उनके पास चार अलग-अलग ब्रीड के पालतु कुत्ते हैं, जिन्हें साथ अक्सर धोनी को खेलते और उसे ट्रेनिंग देते नजर आते हैं. कुत्ते के अलावा इस फॉर्म हाउस में घोड़े भी है.

आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2023 में खेलते नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि अगर शरीर ने साथ दिया तो वह अगले सीजन भी खेलते नजर आएंगे. धोनी की इस महीने सर्जरी हुई है. इस महीने के बाद वह रिहैब में जुटेंगे.