पाकिस्तान की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल, इंग्लैंड को हुआ नुकसान
खेल के चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 261 रन की चुनौती थी और उसके आठ बल्लेबाज शेष थे, लंच से पहले ही इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 144 रन पर ऑल आउट हो गई. नोमान अली ने छह विकेट चटकाए
WTC Points Table Standings: पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. खेल के चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 261 रन की चुनौती थी और उसके आठ बल्लेबाज शेष थे, लंच से पहले ही इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 144 रन पर ऑल आउट हो गई. नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट चटकाए. पाकिस्तान ने इस जीत के साथ WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में सुधार किया है, वहीं इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान हुआ है.
पाकिस्तान की टीम इस जीत के साथ आखिरी पायदान से आठवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं इंग्लैंड की टीम नंबर चार पर बनी हुई है. भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर है. श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल का हाल
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | जीत प्रतिशत |
01. | भारत | 11 | 8 | 2 | 1 | 98 | 74.24 |
02. | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 90 | 62.50 |
03. | श्रीलंका | 09 | 5 | 4 | 0 | 60 | 55.56 |
04 | इंग्लैंड | 18 | 9 | 8 | 1 | 93 | 43.06 |
05 | साउथ अफ्रीका | 06 | 2 | 3 | 1 | 28 | 38.89 |
06 | न्यूजीलैंड | 08 | 3 | 5 | 0 | 36 | 37.50 |
07 | बांग्लादेश | 08 | 3 | 5 | 0 | 33 | 34.38 |
08 | पाकिस्तान | 09 | 3 | 6 | 0 | 28 | 25.93 |
09 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 20 | 18.52 |