यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ध्वस्त हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स
Yashasvi Jaiswal Double century in Rajkot: यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का यह दूसरा दोहरा शतक है.
राजकोट. भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. राजकोट टेस्ट की दूसरी इनिंग में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा. इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल का यह दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले विशाखापत्तनम में उन्होंने 209 रन की पारी खेली थी. लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. उन्होंने दिग्गज वसीम अकरम की बराबरी की, वहीं रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया.
यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंद में अपना दोहरा शतक बनाया. जायसवाल 214 रन (236 गेंद) की पारी खेलकर नाबाद रहे, अपनी पारी में यशस्वी जायसवाल 14 चौके और 12 छक्के लगाए.
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए दो दोहरा शतक लगाने वाले 13वें बल्लेबाज है. भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं, जिनके नाम सात शतक है.
यशस्वी जायसवाल ने की वसीम अकरम की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने एक पारी में 12 छक्के लगाए. उन्होंने वसीम अकरम की बराबरी की, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले यह कारनामा किया था. वसीम अकरम ने 1996 में एक पारी में 12 छक्के लगाए थे.
यशस्वी जायसवाल ने दिग्गज रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा और एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने.
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
22 छक्का- यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड- साल 2024
19 छक्का- रोहित शर्मा vs साउथ अफ्रीका- साल 2019
14 छक्का- हरभजन सिंह vs न्यूजीलैंड- साल 2010
11 छक्का- नवजोत सिंह vs श्रीलंका- साल 1994
टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का (भारतीय)
12- यशस्वी जायसवाल- साल 2024 (राजकोट)
08- नवजोत सिद्धू- 08- साल 1994 (लखनऊ)
08- मयंक अग्रवाल- 08- साल 2019 (इंदौर)
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज का सर्वाधिक रन
545 रन- यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड 2024
534 रन- सौरव गांगुली vs पाक 2007
463 रन- गौतम गंभीर vs ऑस्ट्रेलिया 2008
445 रन- गौतम गंभीर vs न्यूजीलैंड 2009
भारत के लिए दूसरी पारी में दोहरा शतक
203* एमएके पटौदी vs इंग्लैंड दिल्ली 1964
200* डी सरदेसाई vs वेस्टइंडीज मुंबई बीएस 1965
220 एस गावस्कर vs WI पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
221 एस गावस्कर vs इंग्लैंड द ओवल 1979
281 वीवीएस लक्ष्मण vs ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
212 वसीम जाफर vs वेस्टइंडीज सेंट जॉन्स 2006
214* यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड राजकोट 2024