महिला वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा फैसला

भारत 30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा

By Akhilesh Tripathi Last Updated on - June 16, 2025 5:32 PM IST

(Image credit- BCCI Womens X)

Womens ODI World cup: आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईसीसी ने सोमवार को घोषणा की कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तटस्थ स्थल पर होगा.

इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद के मैचों के लिए स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार कोलंबो को तटस्थ स्थल के रूप में जोड़ा जाना था, क्योंकि भारत ने आईसीसी इवेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से परहेज किया था. ऑस्ट्रेलिया ने सात बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, वहीं इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड की टीम एक बार चैंपियन बनी है. भारतीय टीम को पहले खिताब का इंतजार है, टीम इंडिया दो बार रनर-अप रही है.

Indian women cricket team

30 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला

भारत 30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, यह टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी होगा. इसके अलावा टीम इंडिया 26 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में ही बांग्लादेश का सामना करेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद इस स्थल के मैचों की मेजबानी के अधिकार खोने की अफवाहों को भी बीसीसीआई ने दूर कर दिया है.

(Image credit- BCCI Women X)

बेंगलुरु, इंदौर, विशाखापत्तनम और गुवाहाटी में भारत के मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट का गत विजेता है जबकि भारत अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगा. भारत के अन्य मैच 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. इसके बाद भारत 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगा और फिर 23 अक्टूबर को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.

Image Credit: X

भारतीय टीम का शेड्यूल

30 सितंबर- भारत vs श्रीलंका (बेंगलुरु)

05 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)

09 अक्टूबर- भारत vs साउथ अफ्रीका (विशाखापत्तनम)

12 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया (विशाखापत्तनम)

19 अक्टूबर- भारत vs इंग्लैंड (इंदौर)

23 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड (गुवाहाटी)

26 अक्टूबर- भारत vs बांग्लादेश (बेंगलुरु)

Pakistan-womens-team

पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए दो वेन्यू

29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा. यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल-1 में अपनी जगह बनाती है तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा. अगर पाक सेमीफाइनल नहीं खेलेगी तो इस मैच की मेजबानी गुवाहाटी करेगा. फाइनल का वेन्यू कोलंबो और बेंगलुरु रखा गया है.

(Image credit- @AusWomenCricket X)

टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल:

मंगलवार 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु

बुधवार 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - इंदौर

गुरुवार 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

शुक्रवार 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - बेंगलुरु

शनिवार 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो

रविवार 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

सोमवार 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - इंदौर

मंगलवार 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी

बुधवार 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

गुरुवार 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - विजाग

शुक्रवार 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - विजाग

शनिवार 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी

रविवार 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विजाग

सोमवार 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विजाग

मंगलवार 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो

बुधवार 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

गुरुवार 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विजाग

शुक्रवार 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो

शनिवार 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

रविवार 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर

सोमवार 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो

मंगलवार 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

बुधवार 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर

गुरुवार 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी

शुक्रवार 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो

शनिवार 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर

रविवार 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी

रविवार 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु

बुधवार 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो

गुरुवार 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 - बेंगलुरु

रविवार 2 नवंबर: फाइनल - कोलंबो/बेंगलुरु