WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, भारत पर पड़ा क्या असर
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सीरीज के दूसरे टेस्ट में हरा दिया है. इसके बाद उसे WTC Points Table में बहुत फायदा हुआ है. लेकिन भारत पर इसका क्या असर पड़ा है.
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च टेस्ट में तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) की अंक-तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 12 मैचों में 8 मैच जीते हैं. और इसमें उसके कुल 90 अंक हो गए हैं.
पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम के पॉइंट्स परसेंटेज इस टेस्ट मैच से पहले 59.09 है. क्राइस्टचर्च में जीत के बाद ये अंक 62.50 हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर 2-0 की जीत के बाद भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है. वह बहुत आराम से टॉप पर है.
टीम इंडिया के पॉइंट्स परसेंटेज 68.51 है और उसने नौ मैचों में छह जीत हासिल की हैं. भारत ने अपने इस चरण में दो मैच हारे हैं और कुछ ड्रॉ खेले हैं.
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
1 | भारत | 9 | 6 | 2 | 1 | 74 | 68.51 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 90 | 62.50 |
3 | न्यूजीलैंड | 6 | 3 | 3 | 0 | 36 | 50.00 |
4 | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 12 | 50.00 |
5 | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 22 | 36.66 |
6 | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 1 | 16 | 33.33 |
7 | साउथ अफ्रीका | 4 | 1 | 3 | 0 | 12 | 25.00 |
8 | इंग्लैंड | 10 | 3 | 6 | 1 | 21 | 17.50 |
9 | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |