विराट कोहली-रिषभ पंत का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए ब्रैड हॉज

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कोहली-पंत के टीवी एड पर टिप्पणी की थी।

By Press Trust of India Last Updated on - May 19, 2019 9:20 AM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली और रिषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर खिंचाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है।

कोहली और पंत एक कंपनी के लिए पुरूष कास्मेटिक्स उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं। जिसमें वो रैप करते दिखे। जिस पर हाज ने ट्वीट किया,‘‘हैरान हूं कि लोग पैसों के लिए क्या क्या करते हैं।’’

Powered By 

कोहली के प्रशंसकों को किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच का ये बयान नागवार गुजरा। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंद से छेड़खानी विवाद की याद दिलाई।

हाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वो नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं। इतने नकारात्मक कि, गिलास आधा खाली ही देखते हैं। मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था। अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।’’

शॉन मार्श को सता रहा टेस्ट करियर खत्म होने का डर

बता दें कि हॉज से पहले कई भारतीय फैंस ने भी कोहली और पंत के इस वीडियो को मजाक उड़ाया था, वहीं कईयों ने उन पर बैन लगाने जाने की बात कही थी। वहीं कुछ फैंस ने कोहली और पंत से एड छोड़ दिल्ली कैपिटल्स टीम में एक साथ आने की गुजारिश की।