×

IPL 2023: अर्जुन की गेंदबाजी की उड़ी धज्जियां, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर को भी मिला लेकिन वो काफी महंगे साबित हुये. अर्जुन ने 3 ओवर में 48 रन लुटाये और 1 विकेट हासिल किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Apr 22, 2023, 09:56 PM (IST)
Edited: Apr 22, 2023, 10:03 PM (IST)

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को IPL 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 214 रन बनाये. पंजाब के लिए कप्तान सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाये. मुंबई के लिए पीयूष चावला ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये.

इस मैच में एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर को भी मिला लेकिन वो काफी महंगे साबित हुये. अर्जुन ने 3 ओवर में 48 रन लुटाये और 1 विकेट हासिल किया. अर्जुन का एक ओवर इतना महंगा साबित हुआ कि इस सीजन का संयुक्त रुप से सबसे महंगा ओवर बन गया. अर्जुन के तीसरे ओवर में पंजाब के कप्तान सैम करन और हरप्रीत सिंह ने मिलकर कुल 31 रन बटोरे.

अर्जुन की गेंदबाजी की धुनाई होते देख सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा मीम्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने जहां अर्जुन की खराब गेंदबाजी का मजाक उड़ाया तो कुछ ने पंजाब के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

IPL में MI के गेंदबाजों द्वारा सबसे महंगे ओवर

  • 35 – डेनियल सैम्स बनाम केकेआर, 2022
  • 31 – अर्जुन तेंदुलकर बनाम पीबीकेएस, 2023
  • 28 – पवन सुयाल बनाम आरसीबी, 2014
  • 28 – मिचेल मैकक्लेनाघन बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2017
  • 28 – अल्जारी जोसेफ बनाम आरआर, 2019