×

VIDEO: बिजली की रफ्तार... विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती के सामने सूर्या की चमक पड़ी फीकी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे हैरतअंगेज स्टंपिंग की.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Mar 23, 2025, 09:01 PM (IST)
Edited: Mar 23, 2025, 09:01 PM (IST)

MS Dhoni Lightning Stumping: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस से हो रहा है. इस मुकाबले में फैंस के चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे हुए नजर आए.

धोनी को देखकर ही फैंस काफी खुश थे. हालांकि धोनी ने फैंस की खुशी अपने तेज तर्रार स्टंपिंग से डबल कर दी. धोनी ने मुंबई के लिए आज के मुकाबले में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव को इतनी तेज रफ्तार में स्टंप कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाय जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.

धोनी ने दिखाई बिजली की रफ्तार

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह बिजली की रफ्तार मैच मैच के 11वें ओवर में दिखाई. यह ओवर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद डाल रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद ने नूर ने आगे डाली और सूर्या को चकमा दे दिया.

गेंद सूर्या को बीट करते हुए विकेट के पीछे धोनी के हाथों में चली गई. गेंद विकेट के पीछे धोनी के पास जाते ही उन्होंने बिजली की रफ्तार दिखाई और अपने फुर्तीले हाथों का शानदार काम दिखाते हुए महज 0.12 सेकंड का समय लेते हुए सूर्या को स्टंप कर दिया. धोनी के इस शानदार स्टंप को देखते हुए स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर भी धोनी के स्टंपिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सूर्या ने निर्णय का नहीं किया इंतजार

महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे रफ्तार को देखते ही सूर्यकुमार यादव सीधे पवेलियन लौट गए. हालांकि स्टंप के बाद यह निर्णय तीसरे अंपायर के पास गया था लेकिन धोनी की रफ्तार को देखते हुए सूर्या को यकीन हो गया था कि वह आउट हो गए हैं और उन्होंने तीसरे अंपायर के निर्णय आने के पहले ही पवेलियन का रुख कर लिया. सूर्या ने मुकाबले में 26 गेंद पर 29 रन की पारी खेली.