MS Dhoni Birthday: पत्नी साक्षी ने शेयर कीं धोनी के बर्थडे की तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी इस समय लंदन में हैं और उन्होंने वहीं अपने करीबियों के साथ अपना 41वां जन्मदिन मनाया। धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं।

By Bharat Malhotra Last Published on - July 7, 2022 8:42 AM IST

लंदन: महेंद्र सिंह धोनी इकलौते कप्तान रहे जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी- टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। महेंद्र सिंह धोनी का आज गुरुवार को 41वां जन्मदिन है। धोनी फिलहाल लंदन में हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी के फैंस को उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलकियां दिखाईं।

धोनी और साक्षी इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन पहुंचे थे। और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की तस्वीर वायरल हो गई थी। 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी की 12वीं सालगिरह थी। और आज धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Powered By 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इस सेलिब्रेशन में बहुत करीबी लोग ही शामिल थे। इसमें ऋषभ पंत भी थे, जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

साक्षी ने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की जिसमें धोनी एक जैकेट और ग्रे पैंट में हैं। वह केक काटते हुए मोमबत्तियां बुझा रहे हैं। इस केक पर धोनी का नाम भी लिखा हुआ है।

साक्षी ने वीडियो साझा करते हुए धोनी को हैपी बर्थडे भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

जैसे ही साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वह वीडियो साझा किया यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने धोनी को इस मौके पर बधाई देनी शुरू कर दी।

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने लिखा, ‘लव यू माही! यह जन्मदिन सबसे प्यारा हो! खूब सारा प्यार।’