हैदराबाद के खिलाफ मैच में बड़े कीर्तिमान बना सकते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम का नेतृत्व करेंगे।

By Gunjan Tripathi Last Published on - October 2, 2020 3:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निशान पर कई रिकॉर्ड होंगे।

हालांकि धोनी टूर्नामेंट में सीएसके के पहले तीन मैचों में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं लेकिन अगर आज के मुकाबले में धोनी पहले बल्लेबाजी करने आते हैं तो वो कई कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

Powered By 

  • धोनी ने अपने 320 मैचों के टी20 करियर में अब तक कुल 298 छक्के लगा चुके हैं, अगर आज के मैच में धोनी दो और छक्के लगाते हैं तो वो रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बाद टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

मांजरेकर ने बताया- CSK को पटरी पर लाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को करना होगा ये काम

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने 332 मैचों में 371 छक्के लगाए हैं जबकि सीएसके के खिलाड़ी सुरेश रैना ने 319 टी20 मैचों में कुल 311 छक्के लगाए हैं। टी20 क्रिकेट सर्वाधिक 978 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है।

  • धोनी को आईपीएल 4,500 रन पूरे करने के लिए 24 रनों की जरूरत है। ये आंकड़ा पार करते ही धोनी विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बाद आईपीएल में 4000 से ज्यादन रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे।
  • धोनी को आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 100 कैच पूरे करने 2 और कैचों की जरूरत है। ऐसा करने पर धोनी दिनेश कार्तिक के बाद आईपीएल में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे।