देखें वीडियो: राहुल त्रिपाठी ने पूरी ताकत से खेला ड्राइव, टिम साउदी ने 6 साल बाद पकड़ा ऐसा कैच

राहुल त्रिपाठी को इस शॉट से इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने पूरी ताकत से ड्राइव खेला था लेकिन साउदी ने रास्ते से हटने के बजाय उसे लपकने का फैसला किया। और ऐसा करने में वह सफल भी हुए।

By Bharat Malhotra Last Updated on - May 14, 2022 10:55 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा कमाल का कैच किया कि देखने वाले दंग रह गए। यह शॉट पूरी ताकत से खेला गया था। सीधा गेंदबाज की ओर। ऐसे में गेंदबाज और अंपायर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। वे गेंद की लाइन से हटना चाहते हैं। अंपायर ने ऐसा किया भी। लेकिन साउदी ने संयम और मानसिक सतर्कता बनाए रखी और फॉलो थ्रू में कमाल का कैच किया। कॉमेंटेटर ने बताया कि साउदी ने इससे पहले साल 2016 में आईपीएल में कॉट ऐंड बोल्ड किया था।

शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 178 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। टीम की शुरुआत धीमी थी। 8 ओवर के बाद स्कोर था एक विकेट पर 54 रन। कप्तान केन विलियमसन पविलियन लौट चुके थे। राहुल त्रिपाठी क्रीज पर अभिषेक वर्मा का साथ देने उतरे थे। त्रिपाठी भी खुलकर नहीं खेल पा रहे थे।

Powered By 

नौवां ओवर करने उतरे टिम साउदी। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज के पास काफी अनुभव है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने सीधा शॉट खेला। 131.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई यह लेंथ बॉल थी। त्रिपाठी क्रीज पर ही रहे और उन्हों सीधा ड्राइव खेला। गेंद थोड़ी हवा में गई। त्रिपाठी ने जोरदार प्रहार किया था। उनकी कोशिश गेंद को नीचा रखने की नहीं थी। गेंद काफी तेजी से गेंदबाज की ओर गई। हालांकि साउदी सतर्क थे। उन्होंने अपनी ओर आती गेंद को बाएं कंधे के ऊपर दोनों हाथों से लपक लिया। त्रिपाठी 12 गेंद पर 9 रन बनाकर पविलियन लौटे।