हरमनप्रीत कौर ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने 2018 वर्ल्ड टी20 में 10वां छक्का लगाते ही आठ साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

By Viplove Kumar Last Published on - November 17, 2018 10:03 PM IST

भारतीय महिला टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी वर्ल्ड टी20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया है। हरमनप्रीत ने 2018 वर्ल्ड टी20 में 10वां छक्का लगाते ही आठ साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

महिला क्रिकेट में छक्के लगाने के लिए मशहूर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड टी20 के अपने चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही हरमनप्रीत ने 2010 में बनाए गए विश्व कप के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

Powered By 

वर्ल्ड टी20 के एक टूर्नामेंट में छक्के का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर किसी भी वर्ल्ड टी20 के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 छक्के लगाए और इसकी संख्या 12 पहुंचा दी। साल 2010 में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने 9 छक्के लगाए थे। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिन ने साल 2014 में 8 छक्के लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन की पारी

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड छक्कों वाली पारी के दौरान 43 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 27 गेंद का सामना किया। 43 रन की पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

वर्ल्ड टी20 में जमाया शतक

धमाकेदार पारी खेलते हुए महज 49 गेंद पर अपना पहला टी20 शतक पूरा किया था। हरमनप्रीत ने शतकीय पारी के दौरान 7 चौके लगाए जबकि 8 शानदार छक्के जड़े। भारतीय कप्तान ने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के बाद विश्व टी20 में सैकड़ा जड़ने वाली तीसरी बल्लेबाज बनी।