×

पंत की आतिशी पारी, दिल्ली की तरफ से जड़ा दूसरा तेज अर्धशतक

दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने महज 27 गेंद पर 78 रन की आतिशी पारी जिसमें 7 छक्के लगाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Mar 24, 2019, 10:16 PM (IST)
Edited: Mar 24, 2019, 10:16 PM (IST)

इंडियन टी20 लीग में दिल्ली के रिषभ पंत ने आतिशी पारी खेलते हुए पहले ही मैच में धमाका किया। पंत की तूफानी पारी की मदद से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने रोहित शर्मा की टीम के सामने 213 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचने में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की 27 गेंद पर नाबाद 78 रन की पारी अहम रही।

पंत ने मैदान पर उठाया तूफान

महज 27 गेंद पर 78 रन की आतिशी पारी जिसमें 7 छक्के लगे। पंत के बल्ले से निकले छक्कों को देख हर कोई हैरान था। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और मिशेल मैक्‍लेनघन जैसे धुरंधर गेंदबाजों को उन्होंने बेखौफ होकर छक्का लगाया। इन छक्कों में उनके एक हाथ से लगाए छक्के के साथ हाफ हेलिकॉप्टर शॉट भी शामिल थे।

बुमराह के ओवर में बटोरे रन

20वें ओवर में पंत ने बुमराह को एक छक्का जमाया, 18वें ओवर में बुमराह को 1 छक्का और एक चौका लगाया। हार्दिक पारी का 16वां ओवर कर रहे थे पंत ने उनकी आखिरी तीन गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया।

6 ओवर में बटोरे 99 रन

दिल्ली का स्कोर 14वें ओवर के बाद 3 विकेट पर 114 रन था और 20 ओवर के बाद टीम ने बनाए 6 विकेट पर 213 रन। इसमें पंत की ताबड़तोड़ 78 रन की पारी शामिल थी।

दिल्ली की तरफ से दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी

TRENDING NOW

रिषभ पंत ने महज 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया। वह दिल्ली की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। साल 2016 में क्रिस मॉरिस ने 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। साल 2012 में वीरेंद्र सहवाग ने 20 गेंद पर ऐसा किया था।