×

शतक से चूके रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में 95 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Mar 10, 2019, 04:00 PM (IST)
Edited: Mar 10, 2019, 04:00 PM (IST)

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में शतक जड़ने से चूक गए हों लेकिन भारतीय उप कप्तान ने इस मैच में एक शानदार कीर्तिमान हासिल कर लिया है। 92 गेंदो पर 95 रनों की पारी के दौरान दो छक्के लगाकर रोहित भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकटर बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: विश्‍व कप से पहले कमिंस को आराम देने से ज्‍यादा जीत का मूमेंटम पकड़ना जरूरी

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी के 217 वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने भारत के लिए खेले 205 वनडे मैचों में 218 छक्के लगाए हैं। रोहित, धोनी के अलावा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले एकलौते क्रिकेटर हैं।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए मार्कस स्टोइनिस

भारत के लिए 10,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बना चुके रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में 350 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित से पहले ये कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया था। धोनी ने 529 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 354 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित ने 326 मैचों में 352 छक्के जड़े हैं।

TRENDING NOW

रोहित ने मोहाली में वनडे क्रिकेट का 40वां अर्धशतक जड़ा लेकिन जेसन बेहरेन्डॉर्फ की गेंद पर कैच आउट होकर वो शतक पूरा करने से चूक गए।