अंबाती रायडू ने बीच सड़क पर बुजुर्ग से मारपीट की

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पहले भी अपने गुस्से के लिए सुर्खियों में आ चुके हैं।

By Gunjan Tripathi Last Updated on - September 1, 2017 5:58 PM IST
अंबाती रायडू © Getty Images
अंबाती रायडू © Getty Images

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज अंबाती रायडू इन दिनों गलत कारणों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रायडू बीच सड़क पर एक बुजुर्ग से झगड़ा करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियों में रायडू अपनी गाड़ी से बाहर निकल कर सड़क पर चले कुछ बुजुर्गों से उलझ रहे हैं। दरअसल लोगों ने उन्हें रैश ड्राइविंग करने से मना किया जिसके बाद रायडू भड़क गए और झगड़ा करने लगे। रायडू पहले से ही अपने गुस्से के लिए बदनाम हैं।

आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रायडू मैदान पर ही हरभजन सिंह से भिड़ गए थे। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। रायडू आखिरी बार 2016 में टीम इंडिया के लिए खेले थे। भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर खेले गए तीसरे टी20 मैच में रायडू ने 20 रन बनाए थे। इसके बाद से रायडू लगातार घरेलू टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। साथ सितंबर से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी में वह इंडिया रेड के लिए खेलेंगे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट से मालिक हर्ष गोएनका ने अपने अकाउंट से रायडू का ये वीडियो पोस्ट कर उनकी निंदा की है।  [ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने बताया टीम इंडिया की लगातार जीत का राज]

Powered By 

https://twitter.com/hvgoenka/status/903299713624977408
रायडू ने अपने करियर में 34 वनडे मैचों में कुल 1,055 रन बनाए हैं। वहीं 6 टी20 मैचों में उनके नाम केवल 42 रन हैं। रायडू ने आईपीएल के दसवें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले 5 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 91 रन बनाए थे।