×

इयोन मोर्गन बोले- कोरोनावायरस के दंश से उबारने में खेल निभा सकते है बड़ी भूमिका

कोरोनावायरस के कहर के चलते खेल संबंधित सभी गतिविधियां बंद हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - April 2, 2020 3:06 PM IST

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 (Covid-19) के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’

जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं।

मोर्गन (Eoin Morgan) ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’’

TRENDING NOW

क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर (Jos Buttler) पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। अभी तक इसके लिये 65,000 पाउंड की बोली लगायी जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी।